दुर्घटना के बाद भाग रहे युवक की पीट कर हत्या

Updated at :09 Jul 2015 8:06 PM
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भाग रहे युवक की पीट कर हत्या

/रफोटो संख्या : 14 व 15* बच्चा को ठोकर मार कर भाग रहा था युवक * पुलिस ने कहा सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौतसमस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत व लक्की चौक के बीच बाइक की ठोकर से एक बच्चा जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 14 व 15* बच्चा को ठोकर मार कर भाग रहा था युवक * पुलिस ने कहा सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौतसमस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत व लक्की चौक के बीच बाइक की ठोकर से एक बच्चा जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार अंगारघाट थाना के चैता गांव निवासी शिव चंद्र पांडेय (1) को खदेड़ कर थोड़ी ही दूर आगे धर दबोचा. इसके साथ ही कुछ लोगों ने उसके उपर ईंट पत्थरों से वार कर दिया. जिसके कारण वह गंभीर रुप से चोटिल हो गया. इस पर बाइक पर सवार चालक की भाभी रुस्तम देवी ने उसे वाहन रोकने को कहा. जैसे ही युवक ने बाइक रोकी भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया. जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद वह जान बचाने के लिए मौके से भाग निकला. लेकिन वह बाइक चालते समय ही अचानक बेहोश हो गया. जिसे उसकी भाभी ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए ले गयी. जहां उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद घटना की सूचना मृतक के घर व पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां परिजनों का कहना है कि उपद्रवियों ने उसकी पीट कर हत्या कर दी है. जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लक्खी चौक के पास बाइक सवार किसी बच्चे को ठोकर मार कर भाग रहा था. इसी क्रम में बाइक किसी कठोर चीज से जा टकराई. जिससे वह बेहोश हो गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. यदि परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हैं तो इसकी जांच की जायेगी कि उसकी मौत कैसे हुई. समाचार प्रेषण तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन