ससमय हो शौचालय का निर्माण : डीपीओ

/रफोटो संख्या : 9 व 10* एचएम के साथ हुई बैठक में डीपीओ ने दिये कई दिशा निर्देशसमस्तीपुर. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक कुमारी संध्या व पीओ विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के एचएम की विशेष बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. डीपीओ ने सभी एचएम को सख्त निर्देश देते हुए […]
/रफोटो संख्या : 9 व 10* एचएम के साथ हुई बैठक में डीपीओ ने दिये कई दिशा निर्देशसमस्तीपुर. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक कुमारी संध्या व पीओ विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के एचएम की विशेष बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. डीपीओ ने सभी एचएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भारत स्वच्छता मिशन के तहत विद्यालयों में बनने वाले शौचालय निर्माण की राशि विमुक्त की जा चुकी है. ससमय निर्माण कार्यो को पूरा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र भी देना है. निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो कार्रवाई की जायेगी. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में उपस्कर की कमी को देखते हुए बेंच डेस्क की खरीदारी के लिए जारी राशि क ा उपयोग शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विभाग के द्वारा जारी निर्देश व गुणवत्ता का भी ख्याल रखने का आदेश दिया गया. पीओ ने सभी एचएम को अपने अपने विद्यालय से दो दो छात्र छात्राओं का नाम इंस्पायर्ड आवार्ड के तहत देने का निर्देश दिया. विकलांग छात्र छात्राओं के लिए निर्देशानुसार सभी स्कूलों में एक एक शिक्षक को नामित करने का भी आदेश दिया गया. मौके पर एचएम शाह जफर इमाम, डा. अनिता रानी, पदमाकर कुमार सिंह सहित दर्जनों एचएम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










