चापाकल से निकला सफेद लिक्विड

/रफोटो संख्या : 16बीडीओ के निर्देश पर चापाकल सीलजांच मंे भेजा गया लिक्विड के नमूने प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरउत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर का जैसे ही दैनंदिनी कार्य प्रारंभ हुआ. विद्यालय में स्थित चापाकल से सफेद लिक्विड निकलते देख रसोइयों एवं बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी. लिक्विड को देखते ही जहरीले पदार्थ की आशंका बलवती हो गयी. जानकारी […]
/रफोटो संख्या : 16बीडीओ के निर्देश पर चापाकल सीलजांच मंे भेजा गया लिक्विड के नमूने प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरउत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर का जैसे ही दैनंदिनी कार्य प्रारंभ हुआ. विद्यालय में स्थित चापाकल से सफेद लिक्विड निकलते देख रसोइयों एवं बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी. लिक्विड को देखते ही जहरीले पदार्थ की आशंका बलवती हो गयी. जानकारी के अनुसार विद्यालय खुलते ही रसोइयों ने मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए चापाकल पर पानी के लिए पहंुचे. चापाकल से सफेद लिक्विड निकले देख सकते में आ गए. इस घटना की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी ने मध्याह्न भोजन प्रभारी (प्रखंड साधन सेवी) रिपुसूदन कुमार को दी. सूचना मिलते ही एमडीएम प्रभारी आनन फानन में उक्त विद्यालय पहुंचे और सतर्कता के साथ चापाकल से पानी निकलवाना बंद करवा दिया. उसके बाद वे इस बात सूचना बीडीओ को दी. इधर सूचना मिलते ही बीडीओ ने सीआरसीसी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं कबीरउद्दीन अंसारी को उक्त विद्यालय भेजा. बीडीओ के निर्देश पर चापाकल से लिक्विड का नमूना लिया गया. उसे जांच के लिए स्थानीय पीएचसी भेज दिया. इस बावत बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि चापाकल से निकले सफेद लिक्विड को जांच के लिए भेज दिया गया है. तत्काल चापाकल को सील करते हुए पानी निकालने रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










