किसानों ने लिया बेहतर उत्पादन का संकल्प

Updated at :09 Jul 2015 7:06 PM
विज्ञापन
किसानों ने लिया बेहतर उत्पादन का संकल्प

विभूतिपुर. कुमार बीज भवन खोकसाहा के सौजन्य से किसानों की एक बैठक हुई. जिसमें धान के फसल को लगाने व वैज्ञानिक तरीके से खेत तैयार कर उच्च पैदावार प्राप्त करने पर विचार किया गया. उपस्थित किसानों ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. हम सब देश के सच्चे सिपाही हैं. हमारी बदौलत ही देश […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. कुमार बीज भवन खोकसाहा के सौजन्य से किसानों की एक बैठक हुई. जिसमें धान के फसल को लगाने व वैज्ञानिक तरीके से खेत तैयार कर उच्च पैदावार प्राप्त करने पर विचार किया गया. उपस्थित किसानों ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. हम सब देश के सच्चे सिपाही हैं. हमारी बदौलत ही देश का भविष्य और अर्थव्यवस्था का आधार तय होती है. इसलिए हमें सजग रूप से एक सच्चे देश भक्त की तरह अपने फसल को लगाने और अच्छी उपज करने का संकल्प लेते हुए मेहनत करना चाहिए. मौके पर दिनेश महतो, रामउचित महतो, जनार्दन महतो, कमता प्रसाद, जयजय राम महतो, नंदलाल महतो, लालबहादुर महतो, देवनारायण महतो, टेकन महतो, गोपाल महतो, लूटन महतो, बनारसी महतो आदि उपस्थित थे. उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अच्छी खेती के लिए अच्छे बीज का होना अत्यंत आवश्यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन