विधान परिषद् चुनाव नतीजो पर कयासों का दौड़ जारी

शाहपुर पटोरी. विधान परिषद मतगणना को लेकर पटोरी बाजार के विभिन्न चौक चाराहों पर विभिन्न दलों के द्वारा अपने समर्थकों के जीत हार के कयास लगाये जा रहे हैं़ विभिन्न दलों के समर्थन अपने-अपने गणित के हिसाब से जीत पक्का मान कर उत्साहित हो रहे हैं, खास कर राजद उम्मीदवार रोमा भारती के समर्थक ज्यादा […]
शाहपुर पटोरी. विधान परिषद मतगणना को लेकर पटोरी बाजार के विभिन्न चौक चाराहों पर विभिन्न दलों के द्वारा अपने समर्थकों के जीत हार के कयास लगाये जा रहे हैं़ विभिन्न दलों के समर्थन अपने-अपने गणित के हिसाब से जीत पक्का मान कर उत्साहित हो रहे हैं, खास कर राजद उम्मीदवार रोमा भारती के समर्थक ज्यादा ही उत्साहित दिख रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी हरिनारायण चौधरी के भी समर्थक अपने जीत को सुनिश्चित मान रहे हैं़ परंतु नीलम देवी वामपंथी पार्टी के प्रत्याशी होने के वजह से उनके समर्थक भी कम उत्साहित नहीं दिख रहे हैं़ वह भी अपनी जीत को पक्का मान रहे हैं़ विधान परिषद का यह चुनाव आगामी वर्ष होेने वाले विधानसभा तथा पंचायत चुनाव के लिए आधार भूमि तय करेगा़ इसलिए जमीनी कार्यकर्ता भी अपने-अपने हिसाब से अपने लिए विधान परिषद चुनाव में अपने कायार्े को महत्वपूर्ण साबित करने के प्रयास में लगे हुए हैं़ मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रखंड कार्यालय में पहले ही से टेलीविजन और रेडियो का प्रबंध किया गया है. बहरहाल विधान परिषद की चुनाव की नतीजों को लेकर लगारतार कयासों का दौड़ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










