शोषण के शिकार हो रहे वित्तरहित शिक्षाकर्मी : मंच

समस्तीपुर. बिहार के वित्तरहित शिक्षा कर्मियों की बैठक व्याख्याता मंच के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. वक्ताओं ने बिहार सरकार से ईद पर्व से पूर्व सूबे के वित्तरहित इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में वर्षों से कार्यरत शिक्षा कर्मियों का बकाया अनुदान […]
समस्तीपुर. बिहार के वित्तरहित शिक्षा कर्मियों की बैठक व्याख्याता मंच के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. वक्ताओं ने बिहार सरकार से ईद पर्व से पूर्व सूबे के वित्तरहित इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में वर्षों से कार्यरत शिक्षा कर्मियों का बकाया अनुदान का भुगतान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से 14 का तक अनुदान की राशि बकाया है. उसे शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में जल्द भुगतान किया जाना चाहिए. वक्ताओं में प्रो. एसएमए इमाम, प्रो. चंद्रवीर, प्रो. गोपीरमण झा, प्रो. विश्वनाथ राय, प्रो. विजय कांत, प्रो. मोती लाल राय, प्रो. सुमंत कुमार सिंह, प्रो. एसडीपी सिंह, डा. राज कुमार शामिल थे. वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी घोषणाओं को अमली जामा दें, क्योंकि विगत चार वषार्ें से वेतनरुपी अनुदान को प्राप्त करने से वंचित हैं और भूखमरी के शिकार हैं. दोहन व शोषण के शिकार हो रहे हैं. जिससे सभी में आक्रोश व्याप्त है. वक्ताओं ने कहा कि सरकार टाम मटोल न करें बल्कि अब जो आंदोलन होगा वह पिछले सभी आंदोलन से उग्र होगा. जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










