समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड पर सीएओ ने किया निरीक्षण

Updated at :08 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड पर सीएओ ने किया निरीक्षण

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यजयनगर- सकरी रेलखंड का लिया जायजासमस्तीपुर. समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड का पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारी सीएओ बीपी गुप्ता ने निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर आ रही समस्याओं पर कई निर्देश दिये. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद रजक ने बताया कि […]

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यजयनगर- सकरी रेलखंड का लिया जायजासमस्तीपुर. समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड का पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारी सीएओ बीपी गुप्ता ने निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर आ रही समस्याओं पर कई निर्देश दिये. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद रजक ने बताया कि सीएओ श्री गुप्ता के साथ हाजीपुर के निर्माण विभाग के कई अधिकारी शामिल थे. जिसमें स्टेशनों को चकाचक करने से लेकर रेलवे ट्रेकों का लंबाई व चौड़ाई के अलावा रेल परिसरों में हो रहे बेहतर कार्यो को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया. श्री रजक ने कहा कि यार्डो के विस्तार को लेकर कई काम होना है. बजट में मिले फंड को लेकर मंत्रालय को रिपोर्ट देना है. सीएओ के साथ समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ साथ हाजीपुर के अधिकारी भी मौजूद थे. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुराने पुल के निर्मरण कार्य का जायजा लिया. इसमें आ रही समस्याओं को लेकर डीआरएम के अलावा अन्य अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश भी दिया. साथ ही निर्माण विभाग को हर हाल में सीमा सीमा के अंदर बजट में मिले फंडों का उपयोग क रने, रेलखंड का निरीक्षण कर तय समय सीमा के अंदर रिपोर्ट मंत्रालय को भेज देना है. ताकि निविदा निकलने के बाद काम पूरा हो सके. इसके अलावा सीएओ ने सकरी- निर्मली के जयनगर सकरी रेलख्ंाड में भी निरीक्षण किया. इधर इस संबंध में पूछे जाने डीआरएम सुधांशु शर्मा ने बताया कि मंडल में जीएम के आगमन को लेकर सीएओ ने समस्ततीपुर- दरभंगा रेलखंड का निरीक्षण किया. डीआरएम ने बताया कि समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड का निर्माण पहली प्राथमिकता है. जिसे हर हाल में पूरा करने को लेकर मंडल व जोन रेल प्रशासन प्रयत्नशील है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन