बीआरकेसी को मिली स्थायी मान्यता

Updated at :08 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
बीआरकेसी को मिली स्थायी मान्यता

/र/इविज्ञापनदाता की खबर हैसमस्तीपुर. सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित बासुदेव रामकिशोर चौधरी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट को पटना के मौलाना मजहरु ल हक आरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय से व्यावसायिक स्नातक, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में नामांकन की अनुमति प्रदान की गयी है. उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर चौधरी ने […]

विज्ञापन

/र/इविज्ञापनदाता की खबर हैसमस्तीपुर. सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित बासुदेव रामकिशोर चौधरी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट को पटना के मौलाना मजहरु ल हक आरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय से व्यावसायिक स्नातक, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में नामांकन की अनुमति प्रदान की गयी है. उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर चौधरी ने बताया कि इस कॉलेज को स्थायी मान्यता के तौर पर जिले के टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट शिक्षा का प्रथम संस्थान माना जा रहा है. इस कॉलेज को व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक तथा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई के लिए उक्त विश्वविद्यालय से संबंध मिला है. संबंधता मिलने के उपरांत बुधवार को कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री चौधरी व प्राचार्य डा. जयशंकर ठाकुर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कॉलेज व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में जिला का गौरव बनेगा. इन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प को दोहराया. मौके पर प्रो. अनुरेंद्र भट्ट, अमित चौधरी, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. सुभाष कुमार, कन्हैया झा, विभा चौधरी एवं नारायण लाल कर्ण सहित कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन