छतवारी गांव के किसानों ने रोका सड़क निर्माण

उजियारपुर. प्रखंड के बेलारी से छतवारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण कराये जा रहे सड़क में जगह जगह किसानों के खेतों से निर्माण कंपनी द्वारा जबरन मिट्टी काटने पर आक्रोश व्याप्त है. इसी कड़ी में बुधवार को एक साथ दर्जनों किसानों ने कार्यस्थल पर आकर मजदूरों को काम करने से रोक दिया. किसानों […]
उजियारपुर. प्रखंड के बेलारी से छतवारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण कराये जा रहे सड़क में जगह जगह किसानों के खेतों से निर्माण कंपनी द्वारा जबरन मिट्टी काटने पर आक्रोश व्याप्त है. इसी कड़ी में बुधवार को एक साथ दर्जनों किसानों ने कार्यस्थल पर आकर मजदूरों को काम करने से रोक दिया. किसानों का कहना है कि जब तक उनके खेती योग्य जमीन में किया गया गड्ढा को निर्माता नहीं भरवायेंगे तब तक काम नहीं होने देंगे. किसानों ने इसकी सूचना सरकारी विभागों को दे दी है. जानकारी देते हुए स्थानीय माकपा नेता शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि अविनाश कुमार झा, लक्ष्मण सिंह, गणेश सिंह, महेन्द्र सिंह, जनक किशोर सिंह, गौड़ी शंकर सिंह, रामउदगार सहनी, राजेंद्र प्रसाद सहनी, हरेकृष्ण सहनी आदि किसानों के खेतों की मिट्टी काटकर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा गड्ढा कर दिया गया है. इस कारण उनके खेती योग्य जमीन चौपट हो गयी है. जिससे उन्हें भारी क्षति पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










