नामांकन के लिए छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव

Updated at :08 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
नामांकन के लिए छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव

घंटांे बंधक बनाकर रखा प्राचार्य को कक्ष में हीसीट बढवाने के आश्वासन पर शांत हुए छात्रपूसा. स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय में स्नातक खंड 1 कला व विज्ञान में नामांकन नहीं होने से नाराज छात्र व छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य का घेराव किया. जिसमे प्राचार्य को अपने कक्ष में ही घंटों बंधक बनाये रखा. […]

विज्ञापन

घंटांे बंधक बनाकर रखा प्राचार्य को कक्ष में हीसीट बढवाने के आश्वासन पर शांत हुए छात्रपूसा. स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय में स्नातक खंड 1 कला व विज्ञान में नामांकन नहीं होने से नाराज छात्र व छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य का घेराव किया. जिसमे प्राचार्य को अपने कक्ष में ही घंटों बंधक बनाये रखा. मामला बिगड़ते देख सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बंधक बने प्राचार्य को मुक्त कराते हुए छात्रों को शांत कराया. छात्रों का कहना था कि बाहरी छात्रों से सभी विषयों में नामांकन फूल कर दिया गया है. जबकि अपने महाविद्यालय के छात्र इधर उधर भटकने को मजबूर है. हमलोग यहां के मूल निवासी है. अब कहां किस महाविद्यालय में नामांकन कराने के लिए जाये. प्राचार्य डा. वीरेंदर कुमार चौधरी ने कहा कि इस बार विगत वषार्े के अपेक्षा छात्रों की अधिक संख्या है. जिले के सभी महाविद्यालय में सीट फूल हो गया है. इसी कारण से यहां भी ज्यादातर विषयों में नामांकन फूल हो गया है. शेष बचे छात्रों को नामांकन लेने में कठिनाई उत्पन्न हो रहा है. वैसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय से बात करके छत्र हित में निदान निकालने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन