फर्जी शिक्षकों को दिया अल्टीमेटम खत्म

समस्तीपुर. फर्जी नियोजित शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने का जिला प्रशासन का अल्टीमेटम मंगलवार को पूरा हो गया़ इस दौरान समूचे जिले में मात्र दो नियोजित शिक्षक के इस्तीफा देने की सूचना है़ इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने जिला प्रशासन ने फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल नियोजित […]
समस्तीपुर. फर्जी नियोजित शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने का जिला प्रशासन का अल्टीमेटम मंगलवार को पूरा हो गया़ इस दौरान समूचे जिले में मात्र दो नियोजित शिक्षक के इस्तीफा देने की सूचना है़ इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने जिला प्रशासन ने फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल नियोजित शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए सात जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था़ इसी अल्टीमेटम के तहत पिछले सप्ताह एक नियोजित प्रारंभिक शिक्षक ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी थी़ इसके अलावा जिले में मंगलवार की अंतिम तिथि तक एक और नियोजित शिक्षक ने इस्तीफा दिया है़ इस बाबत विभागीय सूत्र ने बताया कि अब निगरानी जांच में फर्जी पकड़े जाने वाले नियोजित शिक्षकों के खिलाफ सरकारी आदेश के तहत कार्रवाई की जायेगी़ इस मामले में सरकार तथा हाइकोर्ट ने पहले ही तय कर दिया है कि स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने वाले फर्जी शिक्षकों से जांच के बाद वेतन की राशि वसूल करने के साथ मुकदमा दर्ज किया जायेगा तथा किस भी सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










