मौसम हुआ मेहरबान, 18 मिमी हुई वर्षा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Jul 2015 7:37 AM
विज्ञापन

गरमी से राहत : गया से गुजर रही मॉनसूनी रे के कारण हुई जोरदार बारिश समस्तीपुर : आरंभिक सुस्ती के बाद उत्तर बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले कई दिनों से आसमान में तैर रहे बादलों ने मंगलवार को जिले में जोरदार बारिश करायी. मौसम विभाग के मुताबिक जिले में […]
विज्ञापन
गरमी से राहत : गया से गुजर रही मॉनसूनी रे के कारण हुई जोरदार बारिश
समस्तीपुर : आरंभिक सुस्ती के बाद उत्तर बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले कई दिनों से आसमान में तैर रहे बादलों ने मंगलवार को जिले में जोरदार बारिश करायी. मौसम विभाग के मुताबिक जिले में औसत बारिश करीब 18 मिली मीटर दर्ज की गयी है. अभी और भी बारिश की संभावना बनी हुई है.
बारिश के दौरान पछिआ हवा की रफ्तार औसतन 11 किलो मीटर प्रति घंटे की रही है. जिसने वातावरण में थोड़ी ठंडक घोली है.
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम परामर्शी सेवा केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसूनी रे फिलहाल बिहार के गया जिले के उपर से गुजर रहा है. यही वजह रही है कि पिछले दो तीन दिनों से दक्षिण बिहार में वर्षा हो रही थी. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पूरी तरह सक्रिय होकर उसे गति दे रहा है. जिसके कारण उत्तर बिहार में भी बारिश का दौर आरंभ हो गया है.
लंबे अंतराल के बाद हुई जोरदार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. इसके कारण आम लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गयी है. इसके विपरीत आसमान में लगातार तैर रहे काले बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में उछाल आ गया है. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस उपर चल रहा है.
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून की सक्रियता अगले 72 घंटे तक बनी रहेगी. इसके कारण उत्तर बिहार के जिलों में रुक रुक तेज बारिश होती रहेगी. इस दौरान आठ से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.
पटोरी में 60 मिली मी. बारिश
जिले में मंगलवार की सुबह आठ बजे तक हुई बारिश का रिकार्ड बताता है कि पटोरी, मोहिउद्दीननगर व सरायरंजन में अच्छी बारिश हुई है. जिला कृषि विभाग के मुताबिक औसतन 396.6 मिली मीटर बारिश पूरे जिले में दर्ज की गयी है. जिसका औसत 19.8 रहा है.
इसमें पटोरी में सर्वाधिक 60 मिली मीटर बारिश हुई. मोहिउद्दीननगर में 54.4, सरायरंजन में 55.4 व मोहनपुर प्रखंड में 25.2 मिली मीटर वर्षा हुई है. कल्याणपुर में वर्षा नहीं हुई. जबकि जिले के पूसा और खानपुर प्रखंड में सबसे कम एक मिली मीटर बारिश ही हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










