गल्ला व्यवसायी को गोली मार सात लाख लूटे

Updated at :07 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी को गोली मार सात लाख लूटे

/रफोटो ::::::::::20,21* मुजफफरपुर के सकरा थाना क्षेत्र की घटना* शहर के पेठियागाछी का रहने वाला है व्यवसायीसमस्तीपुर. मुजफ्फरपुर समस्तीपुर एनएच 28 पर चिकनौटा के समीप अज्ञात अपराधियों ने शहर के पेठियागाछी निवासी गल्ला व्यवसायी संतोष साह से करीब सात लाख रुपये लूट लिये. इस क्रम में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रुप से […]

विज्ञापन

/रफोटो ::::::::::20,21* मुजफफरपुर के सकरा थाना क्षेत्र की घटना* शहर के पेठियागाछी का रहने वाला है व्यवसायीसमस्तीपुर. मुजफ्फरपुर समस्तीपुर एनएच 28 पर चिकनौटा के समीप अज्ञात अपराधियों ने शहर के पेठियागाछी निवासी गल्ला व्यवसायी संतोष साह से करीब सात लाख रुपये लूट लिये. इस क्रम में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में व्यवसायी को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि गल्ला व्यवसायी संतोष साह अपने स्टाफ धीरज के साथ बाइक से तगादा करने गये थे. लौटने के क्रम में सकरा थाना के चिकनौटा के समीप सुनसान जगह पर पीछे से पैशन मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी आ धमके. अपराधियों ने पहले व्यवसायी के कमर में बंधे रुपयों को छीन लिया. साथ ही उन्हें गोली मार दी. गोली व्यवसायी के पेट में लगी है. इसके बाद सभी अपराधी हवा में फायरिंग करते फरार हो गये. व्यवसायी के स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना व्यवसायी के परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुये चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन