शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर कमेटी का गठन

समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष डा. एसके राय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. सचिव डा. सच्चिदानंद तिवारी के संचालन में आयोजित इस बैठक को डा. प्रभात कुमार, डा. अभिलाषा सिंह, डा. मो. आलमगीर, डा. क्रांति कुमार, डा. मदन मोहन झा, डा. आलोक कुमार पाठक, डा. एम. अंसारी आदि ने […]
समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष डा. एसके राय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. सचिव डा. सच्चिदानंद तिवारी के संचालन में आयोजित इस बैठक को डा. प्रभात कुमार, डा. अभिलाषा सिंह, डा. मो. आलमगीर, डा. क्रांति कुमार, डा. मदन मोहन झा, डा. आलोक कुमार पाठक, डा. एम. अंसारी आदि ने संबोधित किया. अंग्रेजी विभागध्यक्ष डा. प्रभात कुमार सहित कई शिक्षकों ने कैंपस पर शैक्षणिक माहौल में अपेक्षित सुधार सहित कई अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. बैठक में नये सिरे से शिक्षक संघ के गठन पर भी विचार किया गया. डा. एसके राय, डा. एके सिन्हा और डा. एलएन साह को नये सिरे से शिक्षक संघ के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










