मृतक के परिजनों से मिले नेपीपा के प्रदेश महासचिव

समस्तीपुर. नेशनल पीपुल्स पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रखंड के सपना टोल पहुंचे. जहां पांच दिन पूर्व पशु व्यवसायी गोरेलाल यादव की हत्या कर दी गयी. उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. शोकाकुल परिजनों को ढांढस दिलाया. प्रदेश महासचिव राज किशोर यादव ने क्षोभ प्रकट करते हुए न्यायिक जांच […]
समस्तीपुर. नेशनल पीपुल्स पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रखंड के सपना टोल पहुंचे. जहां पांच दिन पूर्व पशु व्यवसायी गोरेलाल यादव की हत्या कर दी गयी. उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. शोकाकुल परिजनों को ढांढस दिलाया. प्रदेश महासचिव राज किशोर यादव ने क्षोभ प्रकट करते हुए न्यायिक जांच व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने व अविलंब गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार, अधिवक्ता जिला उपाध्यक्ष रुपेश, राकेश, प्रमोद प्रियदर्शी, मनीष कुमार, इंद्रदेव, मोहित, सूर्यकांत, गुशिल, मुकेश, रामनाथ दास, प्रवीन कुमार आदि ने क्षोभ प्रकट करते हुये अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग जिला प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










