पहली अप्रैल से मिल सकेगी सेवानिवृत्ति की बढी लाभ

समस्तीपुर. गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति की बढ़ी हुई आयु सीमा का लाभ पहली अप्रैल 2015 से मिल सकेगी. इस बावत जानकारी देते हुये गृहरक्षक संघ के अध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि संघ व सरकार के बीच हुयी वार्ता में पहली अप्रैल से इसे लागू करने पर सहमति बनी है. इसके तहत गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति की […]
समस्तीपुर. गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति की बढ़ी हुई आयु सीमा का लाभ पहली अप्रैल 2015 से मिल सकेगी. इस बावत जानकारी देते हुये गृहरक्षक संघ के अध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि संघ व सरकार के बीच हुयी वार्ता में पहली अप्रैल से इसे लागू करने पर सहमति बनी है. इसके तहत गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु बढाकर 58 से 60 किया गया है. वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही यात्रा भत्ता को बढाकर 20 रुपये से 100 रुपये किया गया है. वहीं अभी भी भोजन भत्ता पर सरकार व संघ के बीच गतिरोध कायम है. इसपर सहमति बनती नहीं दिखायी दे रही है. बताते चलें कि भत्ता आदि मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन में जिले के गृहरक्षकों ने भी हिस्सा लिया था. सहमति बनने के बाद आयु सीमा की बढ़ोत्तरी किस तिथि से की जाती है. इसक ो लेकर गृहरक्षकों में उहापोह की स्थिति बन रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










