समारोहपूर्वक कार्यपालक व सहायक अभियंता को गयी विदाई

Updated at :06 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
समारोहपूर्वक कार्यपालक व सहायक अभियंता को गयी विदाई

विद्यापतिनगर. प्रखंड के बाजितपुर में स्थापित बाढ अवर प्रमंडल नियंत्रण भवन में रविवार की देर संध्या बाढ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता शांति रंजन शर्मा व सहायक अभियंता दिनेश त्रिपाठी को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. कार्यक्र म की अध्यक्षता जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने की. दलसिंहसराय के एसडीओ वरु ण कुमार मिश्रा ने […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. प्रखंड के बाजितपुर में स्थापित बाढ अवर प्रमंडल नियंत्रण भवन में रविवार की देर संध्या बाढ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता शांति रंजन शर्मा व सहायक अभियंता दिनेश त्रिपाठी को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. कार्यक्र म की अध्यक्षता जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने की. दलसिंहसराय के एसडीओ वरु ण कुमार मिश्रा ने स्थानांतरित हुए पदाधिकारी द्वय को पाग, चादर व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र में बाढ नियंत्रण व अन्य विकास के कायार्े में दोनों पदाधिकारी ने अच्छा काम कर लोगों का विश्वास जीता है. जिसे लेकर इनके विदाई समारोह में एक अच्छा भाव उत्पन्न हुआ है. जो निष्ठापूर्वक किये गये कायार्ें का फलाफल है. दलसिंहसराय अनुमंडल के डीसीएलआर राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, विद्यापतिनगर के सीओ रमेश प्रसाद, एसएचओ सुनील कुमार, कांग्रेस नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित स्थानीय कई लोगों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित कर पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की. कार्यक्र म का संचालन साहित्यकार सीताराम शेरपुरी ने किया. मौके पर उप प्रमुख रंजीत राय, सुनील कुमार कंु वर, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू, रामानंद राय, प्रमोद कुमार सिंह, चतुतनंद गिरि, मनोज गिरि, संजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन