रोसड़ा की बहू ने अमेरिका में झटक ा गोल्ड मेडल

Updated at :05 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
रोसड़ा की बहू ने अमेरिका में झटक ा गोल्ड मेडल

रोसड़ा, प्रतिनिधि : रोेसड़ा की बहू एवं मुक्केबाज चैम्पियन अरुणा मिश्रा ने एक बार फिर अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में चमकदार प्रर्दशन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया. अरुणा के खेल को टीवी न्यूज चैनल पर देख कर उनके परिवार के लोग खुशी से झूम रहे […]

विज्ञापन

रोसड़ा, प्रतिनिधि : रोेसड़ा की बहू एवं मुक्केबाज चैम्पियन अरुणा मिश्रा ने एक बार फिर अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में चमकदार प्रर्दशन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया. अरुणा के खेल को टीवी न्यूज चैनल पर देख कर उनके परिवार के लोग खुशी से झूम रहे थे. जैसे ही वह पांचवीं राउंड में भी अपने विरोधी कजाकिस्तान की मुक्केबाज को परास्त किया, घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा. जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में चैंपियन अरुणा ने 75 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लिया. पांच राउंड तक फाइनल मुकाबला चला. सभी राउंड में वह आगे रही. अरुणा को वर्ष 2011 में अमेरिका के न्यूयार्क में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में स्वर्ण पदक मिला था. उस समय 66 किलोग्राम वजन वर्ग प्रतियोगिता में वह जीती थीं. अरुणा पिछले 4 राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. वही 10 वषार्ें तक भारतीय महिला मुकेबाजी में राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुकी हैं. वे बताती है कि जब भी रिंग मंे कदम रखी है, खाली हाथ वापस नहीं लौटी. अरुणा ने दूरभाष पर अपने परिवार वालों को जानकारी दी कि उनकी स्वर्णिम सफलता का परिणाम आत्मविश्वास है. वे घर से निकलते वक्त ही यह मन में ठान लिया था कि अमेरिका से स्वर्ण पदक लेकर लौटना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन