अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की सेवा हो नियमित : महासंघ

सात सितंबर को सरकारी कर्मियों की हड़ताल प्रस्तावित29 जुलाई को जिला में होगा प्रर्दशनसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की. इसमें अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर आरा में 26 जुलाई को आयोजित सम्मेलन […]
सात सितंबर को सरकारी कर्मियों की हड़ताल प्रस्तावित29 जुलाई को जिला में होगा प्रर्दशनसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की. इसमें अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर आरा में 26 जुलाई को आयोजित सम्मेलन में भागीदारी की अपील की गयी. इसमें जिला महासंघ के पद धारकों के अलावे एक अनुमंडल मंत्री व सभी प्रखंड से दो दो साथी भाग लेंगे. वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से परिवहन भत्ता व आवास भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है. वहीं जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर 29 जुलाई को जिला में प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सदस्यों से कहा गया कि जिन प्रखंडों से अनुमंडलों व संघ का सम्मेलन बाकी है वहां हर हाल में 30 अगस्त तक प्रक्रिया संपन्न कर लिया जाये. साथ ही विद्यापतिनगर प्रखंड के पंचायत सचिव अनिल कुमार वर्मा से 10 लाख की रंगदारी मांगने में 15 दिनों के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की गयी. अन्यथा अंचल के सभी क र्मचारी अपने कार्यों का बहिष्कार करेंगे. मौके पर लक्ष्मी कांत झा, परशुराम सिंह, बिंदू कुमारी सिंह, महंेद्र पंडित, कृष्ण कुमार राय, अशोक कु मार अकेला, भुवनेश्वर लाल, अभिषेक कुमार, अभय कुमार, जितेंद्र झा, राम नरेश राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










