अनुबंध रद्द हाने से पंचायत सेवकों में आक्र ोश

Updated at :05 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
अनुबंध रद्द हाने से पंचायत सेवकों में आक्र ोश

समस्तीपुर, प्रतिनिधि : जिले के 14 पंचायत रोजगार सेवकों के अनुबंध रद्द हाने से इनमें आक्रोश है. इसे लेकर बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ की जिला इकाई की आपात बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला प्रशासन के इस रवैये को तुगलकी करार देते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव […]

विज्ञापन

समस्तीपुर, प्रतिनिधि : जिले के 14 पंचायत रोजगार सेवकों के अनुबंध रद्द हाने से इनमें आक्रोश है. इसे लेकर बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ की जिला इकाई की आपात बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला प्रशासन के इस रवैये को तुगलकी करार देते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही इस कार्रवाई को लेकर 6 जुलाई को आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय हुआ. इसमें सभी पंचायत रोजगार सेवक भाग लेंगे. वक्ताओं ने कहा कि यह रवैया पंचायत रोजगार सेवकों में फू ट डालने का प्रयास है, जो कि कभी सफल नहीं होगा. बतातें चलें कि 10 अप्रैल से सभी पंचायत रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं. शनिवार को 14 पीआरएस क ा अनुबंध प्रशासन ने रद्द कर दिया था. मौके पर संजीव कुमार बैठा, राजेश्वर प्रसाद, नीरज कुमार, अर्जुन कुमार, मुकेश रजक, चंदन कुमार, दीपक कुमार, गणित प्रसाद राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन