हिरमिया में 6 वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार

Updated at :05 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
हिरमिया में 6 वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार

थाने पहुंच कर मासूम ने दिया पुलिस के समक्ष बयानगांव के ही युवक को किया आरोपितमामले की जांच में जुटी थाने की पुलिसरोसड़ा, प्रतिनिधि : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के हिरमिया गांव के एक आम बगीचे में शनिवार को 6 वर्षीय बालक से गांव के ही युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. घर लौटने पर […]

विज्ञापन

थाने पहुंच कर मासूम ने दिया पुलिस के समक्ष बयानगांव के ही युवक को किया आरोपितमामले की जांच में जुटी थाने की पुलिसरोसड़ा, प्रतिनिधि : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के हिरमिया गांव के एक आम बगीचे में शनिवार को 6 वर्षीय बालक से गांव के ही युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. घर लौटने पर बालक ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. इसके बाद पंचायत में मामला निबटाने की चर्चा होने लगी, लेकिन पीडि़त के पिता ने इनकार करते हुए थाने में केस दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष नरेश पासवान का कहना है कि घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है. साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. पीडि़त बच्चे के पिता का आरोप है कि शनिवार को लगभग 11 बजे उसका छह वर्षीय पुत्र घर पर था. इसी बीच गांव के ही खलट दास का पुत्र संतोष राय (19) वहां पहुंचा और आम देने के बहाने बहला फुसला कर उसे बगीचा लेकर चला गया. इसके बाद बगीचा के बगल में स्थित झाड़ी में ले जाकर उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया. पुत्र के रोने और शोर मचाने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई. घटना की शिकायत जब आरोपित के पिता से की गई तो वे उल्टा गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाले. इसके बाद जब वे लौटने लगे तो आरोपित के पिता ने पंचायत कर ग्रामीण स्तर पर ही इस मामले को सुलझा लेने की बात कही. इसके बाद वह पुत्र के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन