मोरवा बाजार में जलजमाव, परेशानी बढ़ी

मोरवा, प्रतिनिधि : एक ओर बाबा खुदनेश्वर का ऐतिहासिक मंदिर तो दूसरी ओर सड़क एवं बाजार में भीषण जलजमाव. यही नजारा है मोरवा बाजार का. मोरवा प्रखण्ड मुख्यालय की तरफ घुसते ही टूटी एवं पानी से लबालब भरी सड़कें दुर्गंध बिखेरती हुई आपके स्वाागत के लिए तैयार मिलेगी. मोरवा हाट के एक किलोमीटर पहले से […]
मोरवा, प्रतिनिधि : एक ओर बाबा खुदनेश्वर का ऐतिहासिक मंदिर तो दूसरी ओर सड़क एवं बाजार में भीषण जलजमाव. यही नजारा है मोरवा बाजार का. मोरवा प्रखण्ड मुख्यालय की तरफ घुसते ही टूटी एवं पानी से लबालब भरी सड़कें दुर्गंध बिखेरती हुई आपके स्वाागत के लिए तैयार मिलेगी. मोरवा हाट के एक किलोमीटर पहले से ही सड़क की दशा खराब है. वाहन क्या इस पर पैदल चलना भी खतरा से खाली नहीं है. मोरवा बाजार का हाल तो और बदहाल है. सडकें कम चौड़ी हैं. दोनांे ओर लोगों के ऊंची ऊंची दुकान है. यहां हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. ज्यादा दिनों तक जलजमाव होने से उससे निकल रही दुर्गन्ध एवं मच्छरों के प्रकोप से लोंगो का जीना मुहाल हो रहा है. बैंक, मंदिर एवं प्रखंड मुख्याालय होने से यहां हजारों लोगों का रोज इसी बदहाल सड़क से आना जाना लगा रहता है. एक साल पहले मोरवा हाट स्थित सड़क को पीसीसी से बनाया गया लेकिन जलजमाव की समस्या दूर नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










