विकास को समर्थन कर करें मतदान

Updated at :05 Jul 2015 7:32 AM
विज्ञापन
विकास को समर्थन कर करें मतदान

समस्तीपुर : पंचायत प्रतिनिधियों के विश्वास को राजद उम्मीदवार रोमा भारती ने छला है. अपने कार्यकाल में उन्होंने जिला को वर्षों पीछे धकेल दिया है. इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. उक्त बातें उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने शनिवार को प्रेस वात्र्ता करते हुये कही. उन्होंने कहा कि चुनावी जीत […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : पंचायत प्रतिनिधियों के विश्वास को राजद उम्मीदवार रोमा भारती ने छला है. अपने कार्यकाल में उन्होंने जिला को वर्षों पीछे धकेल दिया है. इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.
उक्त बातें उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने शनिवार को प्रेस वात्र्ता करते हुये कही. उन्होंने कहा कि चुनावी जीत के लिए एक-एक वोटर एक-एक वर्कर को शामिल किया जायेगा . इस अवसर पर मौजूद समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि आज का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. कार्यकत्र्ता तन मन से गंठबंधन की जीत के लिए लग जायें. इस चुनाव में दलों की सीमाएं टूटेगी. लोग विकास को समर्थन देंगे. वहीं नीतीश सरकार के कार्यो को सिर्फ कागजी घोड़ा बताया.
कहा कि आज तक जदयू की सरकार ने पंचायतों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया. अगर भाजपा गंठबंधन की सरकार बनती है तो पंचायत प्रतिनिधियों को उचित सम्मान मिलने का दावा किया.
वहीं दानों सांसदों ने कहा कि भाजपा गंठबंधन की इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी. प्रतिनिधियों से उम्मीदवार हरिनारायण चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की गयी. मौके पर उम्मीदवार हरिनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, लोजपा के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, शशि कांत झा चुनचुन, अनुपम कुमार सिंह,भाष्कर सिंह, संतोष पासवान आदि शामिल थे.
राजग प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
विभूतिपुर. राजग गंठबंधन उम्मीदवार हरिनारायण चौधरी के पक्ष में मतदान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क किया गया. प्रखंड के भरपुरा पटपारा, बेलसंडीतारा, महथी उतर आदि पंचायतों में जाकर सत्यनारायण महतो, विश्वनथ चौधरी तुफान, रामाकांत राय, सतीश झा, रामसुधीर चौधरी ने संपर्क किया.
ताजपुर : प्रखंड के रामापुर महेषपुर, फतेहपुरबाला, ताजपुर, भेरोखड़ा आदि पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से विधान परिषद् उम्मीदवार हरि नारायण चौधरी के पक्ष में वोट डालने की अपील की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता, संजय साह, राज कुमार पंडित, वीरचन्द्र प्रसाद सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन