मदद के चक्कर में चौकीदार के तीन लाख ले भागे बदमाश

Updated at :05 Jul 2015 7:31 AM
विज्ञापन
मदद के चक्कर में चौकीदार के तीन लाख ले भागे बदमाश

सरायरंजन : नीचे पड़े रुपये उठा देने के चक्कर में एक चौकीदार के 3 लाख रुपये लेकर बदमाश भाग गये. घटना मुसरीघरारी बस पड़ाव से पश्चिम एनएच 28 किनारे गुरुवार को ही हुई. हालांकि थाने में अबतक केस दर्ज नहीं होने के कारण मामला दबा रह गया. मामला तब संज्ञान में आया जब गांव में […]

विज्ञापन
सरायरंजन : नीचे पड़े रुपये उठा देने के चक्कर में एक चौकीदार के 3 लाख रुपये लेकर बदमाश भाग गये. घटना मुसरीघरारी बस पड़ाव से पश्चिम एनएच 28 किनारे गुरुवार को ही हुई.
हालांकि थाने में अबतक केस दर्ज नहीं होने के कारण मामला दबा रह गया. मामला तब संज्ञान में आया जब गांव में इस बात की चर्चा कानों कान लोगों तक पहुंची. चौकीदार का मामला होने के कारण बगैर केस दर्ज किये भी पुलिस सक्रिय हो गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घर बनाने के उद्देश्य से लाट बसेपुरा निवासी चौकीदार मुनेश्वर पासवान ने गुरुवार को स्टेट बैंक की मुसरीघरारी शाखा से तीन लाख रुपये की निकासी की. इसके बाद रुपये को झोला में रख कर उसे अपनी साइकिल की हैंडिल में लटका दिया.
बैंक परिसर से बाहर आने के बाद उसने घर के बच्चों के लिए कॉपी-पेंसिल की खरीद की. फिर मुसरीघरारी बस पड़ाव के निकट आम खरीदी. इसके बाद उसने फोन कर अपने पुत्र रोशन कुमार को बुलाया. उसके आने के बाद पुत्र के साथ पास ही एक गुमतीनुमा दुकान में बैठ कर उसने लिट्टी चोखा खाकर चाप भी पी.
दुकानदार को पैसा चुकाने के बाद वह घर विदा होने के लिए निकला ही था कि एक अज्ञात युवक ने करीब दस-दस रुपये के काफी नोट चौकीदार के पीछे छीट दिया. साथ ही अपने पैसे गिर जाने की बात कह कर उसे समेटने की कोशिश करने लगा.
चौकीदार पीछे गिरे नोट को उठाने में युवक की मदद करने लगा. इसी बीच युवक उसकी साइकिल के हैंडिल में टंगे झोले को निकाल कर मौके से फरार हो गया. साथ ही कुछ ही दूर आगे खड़ी स्टार्ट बाइक पर सवार होकर निकल भागा. इसके बाद चौकीदार ने गांव पहुंच कर घटना की सूचना घरवालों को दी. घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए दबाव बनाया तो मामला धीरे-धीरे पुलिस तक पहुंचा. हालांकि अब तक उसने घटना की लिखित जानकारी पुलिस को नहीं दी है.
इस कारण पुलिस भी पेशोपेश में है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी दूसरे लोगों से मिली है. चौकीदार ने इसकी विधिवत सूचन नहीं दी है. इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. वैसे पुलिस अपने स्तर से इस घटना के तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन