शंटिंग इंजन से कटकर अधेड़ जख्मी

Updated at :04 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
शंटिंग इंजन से कटकर अधेड़ जख्मी

समस्तीपुर ,प्रतिनिधि : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पीर स्थान के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ शुक्रवार की देर रात जख्मी हो गया. एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देते हुए रेलवे अस्पताल को इलाज के लिए आदेश दिया. बताया गया कि जख्मी बंगाली टोला का निवासी था. वह अपने घर से कहीं […]

विज्ञापन

समस्तीपुर ,प्रतिनिधि : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पीर स्थान के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ शुक्रवार की देर रात जख्मी हो गया. एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देते हुए रेलवे अस्पताल को इलाज के लिए आदेश दिया. बताया गया कि जख्मी बंगाली टोला का निवासी था. वह अपने घर से कहीं जा रहा था कि इसी बीच रेलवे लाइन क्रास करने के क्रम में शटिंंग इंजन की चपेट में आने के बाद वह रेलवे लाइन पर जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में वरीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थिति बिगड़ते देख पटना पीएम सीएम रेफर कर दिया. समाचार प्रेषण तक उक्त युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसकी पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन