/ू/रघरेलू विवाद में महिला को छूड़ा मार किया जख्मी

Updated at :04 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
/ू/रघरेलू विवाद में महिला को छूड़ा मार किया जख्मी

/रप्रतिनिधि, दलसिंहसराय : घटहो थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में छूरे के वार से जख्मी वासदेव महतो की पत्नी सुमित्रा देवी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद […]

विज्ञापन

/रप्रतिनिधि, दलसिंहसराय : घटहो थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में छूरे के वार से जख्मी वासदेव महतो की पत्नी सुमित्रा देवी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद में महिला के जख्मी होने की बात बतायी जा रही थी़ पुलिस छानबीन में जुटी है़ दूसरी तरफ थाने के भगवानपुर चकसेखू काली स्थान के समीप मारपीट की घटना में जख्मी अनुपम कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, शोभा देवी की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में की जा रही है़ पुलिस जांच में जुटी है़ दूसरी ओर एनएच 28 स्थित बसढिया चौक के समीप बस से गिर कर एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ मगर बस नहीं रुकी़ वहीं स्थानीय लोगों ने युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया़ युवक बेगुसराय जिले के चेरिया बरियारपुर निवासी गौड़ी शंकर तांती का पुत्र बादल कुमार 22 वर्ष बताया जाता है़ घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी थी कि युवक को चलती बस से धक्का दे दिया गया़ मगर युवक के अचेत होने के चलते विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन