निरहुआ रिक्शावाला-2 के प्रोमोशन में पहुंचे कलाकार

फोटो संख्या : 13कलाकारों के पहुंचने से पूर्व हॉल परिसर में युवकों ने किया हंगामापहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, दो युवक हिरासत मेंप्रतिनिधि, दलसिंहसराय : भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ के 50 दिन पूरे करने को लेकर फिल्म के नायक दिनेश लाल यादव निरहुआ व नायिका आम्रपाली दूबे शनिवार को दलसिंहसराय पहुंची़ं शहर के […]
फोटो संख्या : 13कलाकारों के पहुंचने से पूर्व हॉल परिसर में युवकों ने किया हंगामापहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, दो युवक हिरासत मेंप्रतिनिधि, दलसिंहसराय : भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ के 50 दिन पूरे करने को लेकर फिल्म के नायक दिनेश लाल यादव निरहुआ व नायिका आम्रपाली दूबे शनिवार को दलसिंहसराय पहुंची़ं शहर के रामाश्रय नगर स्थित कुमार टॉकिज में फिल्म के मजे ले रहे दर्शकों के बीच हॉल में उनसे दुआ सलाम करते हुए फिल्म को लेकर बात की़ इस दौरान उनलोगों ने फिल्म का एक गाना गा कर दर्शकों की तालियां भी बटोरी़ मौके पर हॉल मालिक बलबंत कुमार चौधरी, प्रियवंत चौधरी, सतवंत चौधरी, मो़ नबाब समेत अन्य भी मौजूद थे़ हालांकि कलाकारों के पहुंचने से पूर्व उनकी झलक पाने को बेताब दर्शक सुबह से ही हॉल परिसर में जमे थे़ अचानक बढ़ती भीड़ करीब ढाई बजे अनियंत्रित हो गई लोग हो हल्ला करने लगे़ इसी बीच नशे में घुत्त चार युवकों समेत अन्य ने अंदर कलाकारों के होने का अनुमान लगा जबरन घुसने का प्रयास किया़ रोकने पर हंगामा करते हुए अचानक रोड़ेबाजी करने लगे़ इससे एकाध हॉल कर्मी चोटिल भी हुये़ तब हॉल के अन्य कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस को सूचना दी़ पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित किया़ इसमें पुलिस ने तीन उपद्रवी लड़कों को पकड़ा़ मगर एक लड़का पुलिस जीप से कूद कर भागने में कामयाब रहा़ वहीं दो को पकड़कर पुलिस थाने ले आयी़ कलाकारों के पहुंचने पर भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










