बिजली के लिए डुमरा मोहन के लोगों ने किया सड़क जाम

शिवाजीनगर. ओपी क्षेत्र के डुमरा मोहन चौक के समीप गांवों मंे कई दिन से बिजली नहीं रहने के विरोध में उपभोक्ताओं ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को सड़क जाम कर दिया. उपभोक्ता विभाग के विरु द्ध नारेबाजी करते हुए बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर बहेड़ी व रोसड़ा मुख्य मार्ग को सुबह तीन घंटे तक जाम रखा. […]
शिवाजीनगर. ओपी क्षेत्र के डुमरा मोहन चौक के समीप गांवों मंे कई दिन से बिजली नहीं रहने के विरोध में उपभोक्ताओं ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को सड़क जाम कर दिया. उपभोक्ता विभाग के विरु द्ध नारेबाजी करते हुए बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर बहेड़ी व रोसड़ा मुख्य मार्ग को सुबह तीन घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम रहने से दोनों छोड़ पर गाडि़यों की लंबी कतार लग गयी थी. लोगांे का कहना था कि जब तक बिजली नहीं मिलेगी तब तक सड़क जाम रखा जायेगा. इसकी सूचना मिलते ही ओपी पुलिस ने विद्युत विभाग के जेइ राजीव कुमार से बात की. इस क्रम में जेइ ने पावर हाउस मंे नये ट्रांसफॉर्मर के चार्ज होने की बात बतायी. वहीं आक्र ोशित उपभोक्ताआंे को जेइ राजीव कुमार व प्रभारी शिवराम दास ने दोपहर दो बजे तक बिजली चालू कर देने के भरोसा दिलाया. तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










