अश्विनी की सफलता से गदगद है प्रखंडवासी

फोटो संख्या : 10 बिथान. प्रखंड के बतरडीहा गांव निवासी नियोजित प्रखंड शिक्षक राकेश कुमार गंाधी एवं गृहिणी रेशमी लता गांधी के पुत्र अश्विनी कुमार गांधी जेइइ मेन के सामान्य कोटि में 11389 तथा ओबीसी एनसीएल के तहत 2131 रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है. अश्विनी ने बिहार बोर्ड से मैट्रिक में 83 […]
फोटो संख्या : 10 बिथान. प्रखंड के बतरडीहा गांव निवासी नियोजित प्रखंड शिक्षक राकेश कुमार गंाधी एवं गृहिणी रेशमी लता गांधी के पुत्र अश्विनी कुमार गांधी जेइइ मेन के सामान्य कोटि में 11389 तथा ओबीसी एनसीएल के तहत 2131 रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है. अश्विनी ने बिहार बोर्ड से मैट्रिक में 83 फीसदी एवं इंटर में 82 फीसदी अंक प्राप्त करने में सफलता पायी. अश्विनी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं अपने शिक्षक को देते हुए कहा कि उसकी इच्छा इंजीनियर बन कर देश सेवा करने की है. उसकी सफलता से क्षेत्र के लोग गदगद हैं. बधाई देने वालों में राजीव कुमार पूर्वे, विवेकानंद यादव, जनार्दन पोद्दार, पवन पूर्वे, ज्योति कुमारी, शैलेंद्र पोद्दार, गोपाल राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










