स्थानीय पार्षद का पुतला फूंका

Updated at :02 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद का पुतला फूंका

विद्यापतिनगर. स्थानीय पार्षद ब्रज किशोर सिंह चौहान से नाराज चल रहे लोगों ने गुरु वार को विद्यापतिनगर में श्री चौहान का प्रतीकात्मक घास फुस का शरीर बना अग्नि के हवाले किया. इस क्र म में लोगों ने विरोध में नारे भी लगाये. लोगों का बताना था कि जिला पार्षद सह एडवोकेट अपने पद का रोब […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. स्थानीय पार्षद ब्रज किशोर सिंह चौहान से नाराज चल रहे लोगों ने गुरु वार को विद्यापतिनगर में श्री चौहान का प्रतीकात्मक घास फुस का शरीर बना अग्नि के हवाले किया. इस क्र म में लोगों ने विरोध में नारे भी लगाये. लोगों का बताना था कि जिला पार्षद सह एडवोकेट अपने पद का रोब दिखाकर समाज में मतभेद पैदा करते आये हैं. दर्जनों बेगुनाह को झूठे मुकदमे में आरोपित कर उन सबों को परेशान किया जा रहा है. कहा कि कई झूठे मुकदमे में 60 से अधिक लोग नामजद हैं. कुल मिलाकर आपसी मतभेद विवाद का सिलिसला अब तूल पकड़ने लगा है. जिसकी परिणति स्वरूप पार्षद का पुतला दहन आक्र ोश पर उतारू हो चुका है. गत मंगलवार को जिला पार्षद ने घर घेर कर जानलेवा हमला का आरोप अपने ग्रामीणों पर लगाया था हालांकि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी गयी है. पुतला दहन में प्रमोद कुमार सिंह, अनिताराज, बच्ची देवी, मनोज सिंह, सरोज सिंह, दुर्गानंद पासवान सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन