चुनावी तैनाती के बाद भी भुगतान को तरस रहे होमगार्ड

Updated at :01 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
चुनावी तैनाती के बाद भी भुगतान को तरस रहे होमगार्ड

समस्तीपुर. होमगार्ड अपनी ड्यूटी तो निभा देते है. मगर इन्हें वर्षों बाद भी भुगतान नसीब नहीं हो पाता है. चुनाव जैसे जरुरी कार्यों में भी गृहरक्षकों की राशि बकाया रखी जाती है. विगत विधान परिषद् चुनाव के कायोंर् में लगे गृहरक्षकों की ड्यूटी की राशि अभी तक भुगतान नहीं हो सकी है. इस बाबत जानकारी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. होमगार्ड अपनी ड्यूटी तो निभा देते है. मगर इन्हें वर्षों बाद भी भुगतान नसीब नहीं हो पाता है. चुनाव जैसे जरुरी कार्यों में भी गृहरक्षकों की राशि बकाया रखी जाती है. विगत विधान परिषद् चुनाव के कायोंर् में लगे गृहरक्षकों की ड्यूटी की राशि अभी तक भुगतान नहीं हो सकी है.

इस बाबत जानकारी देते हुए गृहरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि प्रशासन पर चुनाव कार्य का दो लाख 70 हजार की राशि बकाया है. इसमें विधान परिषद् 09 चुनाव में तैनात 46 गृहरक्षकों की राशि बकाया है. इसी तरह पंचायत चुनाव 09 की भी राशि बकाया है.

वहीं उन्होंने कहा कि इस बाबत कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन बकाया राशि का आज तक भुगतान नहीं किया गया. छ: वर्ष बाद भी होमगार्ड बकाया भुगतान के लिये विभाग का चक्कर काट रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन