धोखाधड़ी कर 1.30 लाख रुपये ठगने वाला जालसाज धराया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Jul 2015 7:35 AM
विज्ञापन

सरायरंजन : सरायरंजन थाना अंतर्गत किशनपुर युसुफ पंचायत से सोमवार की रात्रि सरायरंजन थाना के अवर निरीक्षक यदुनाथ प्रसाद सिंह व विद्यापतिनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार ने सशस्त्र पुलिस जवानों के साथ छापेमारी कर किशनपुर युसुफ गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह को दबोचने में सफलता पायी है. […]
विज्ञापन
सरायरंजन : सरायरंजन थाना अंतर्गत किशनपुर युसुफ पंचायत से सोमवार की रात्रि सरायरंजन थाना के अवर निरीक्षक यदुनाथ प्रसाद सिंह व विद्यापतिनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार ने सशस्त्र पुलिस जवानों के साथ छापेमारी कर किशनपुर युसुफ गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह को दबोचने में सफलता पायी है.
जानकारी के अनुसार सुनील विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाने व विभिन्न ट्रैक्टर एजेंसियों से ट्रैक्टर फाइनेंस करवाने का कार्य करता था. इसी बीच सुनील सिंह को कहीं से भनक लग गयी कि विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत के हेतनपुर निवासी डब्लू सिंह का पुत्र अमित लाल सिंह नया ट्रैक्टर फाइनेंस के द्वारा लेने की सोच रहा है.
मगर उसे किसी भरोसेमंद कमिशन एजेंट से मुलाकात नहीं हो पा रही है. तब सुनील ने अमित लाल से पहले नजदीकियां बढ़ाई फिर विश्वास में लेते हुए डाउन पेमेंट के नाम पर 1.30 लाख रुपये ले लिया. 15 दिनों के अंदर नया ट्रैक्टर मिल जाने का भरोसा दिलाया.
मगर समयावधि समाप्त हो जाने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं मिलने पर सुनील का मोबाइल फोन बंद रहने के कारण अमित लाल अपने आप को ठगे जाने का अहसास होने लगा. फिर एक दिन कुछ लोगों की सहायता से सुनील को पकड़ कर रुपये वापस करने का दबाव दिये जाने के बाद सुनील ने अमित लाल को पुन: दूसरी बार 40 हजार का चेक काट कर दे दिया. जिस चेक को लेकर अमित लाल बैंक पहुंचा तो बैंक कर्मी द्वारा उक्त खाते में राशि नहीं रहने की बात कह सुनील को बैरंग लौटा दिया.
तब अमित लाल विद्यापतिनगर थाना पहुंचकर कांड दर्ज कराते हुये धोखाधड़ी कर जालसाजी के तहत 1.30 लाख रुपये ठग लेने का नामजद आरोपित करते हुए थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा निर्गत अजमानती वारंट के आलोक में किशनपुर युसुफ गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र आरोपी सुनील सिह को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.
इधर सोमवार की संध्या गश्ती के क्रम में अलखनारायण तिवारी ने ट्रिपल लोड बाइक सवार को हिरासत में लिया. दूसरी ओर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा रायटोली निवासी वारंटी गुलाब शर्मा को उनके घर से गिरफ्तार किया. वहीं सरायरंजन के घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर स्थित एक ताड़ी दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवर निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने अवैध देशी शराब जब्त की. वहीं थानाध्यक्ष मो. इकबाल अहमद खां ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










