आज से हड़ताल पर रहेंगे महाविद्यालयकर्मी

Updated at :30 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर रहेंगे महाविद्यालयकर्मी

समस्तीपुर. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के दर्जनों शिक्षकेत्तरकर्मी बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे़ हड़ताल से नामांकन व परीक्षा कार्य बाधित हो सकता है़ बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री सुरेश सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में एक जुलाई से सभी महाविद्यालय में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के दर्जनों शिक्षकेत्तरकर्मी बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे़ हड़ताल से नामांकन व परीक्षा कार्य बाधित हो सकता है़ बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री सुरेश सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में एक जुलाई से सभी महाविद्यालय में शिक्षकेत्तरकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी़ मांगों को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंत्री से वार्ता हुई लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया़ कई बार धरना प्रदर्शन किया गया ताकि सरकार की नींद टूटे़ मजबूरीवश हड़ताल पर जाने का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है़ इधर, कर्मचारियों के बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से विवि व महाविद्यालयों में चल रहे नामांकन और परीक्षाओं पर असर पड़ने की पूरी संभावना है़ वर्तमान में सभी विश्वविद्यालयों में दाखिला चल रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन