बीएसएनएल का 35 टावर बनकर तैयार

Updated at :30 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
बीएसएनएल का 35 टावर बनकर तैयार

समस्तीपुर. दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को लेकर जिले में 35 नये टावर बनाने का फैसला लिया है. एजीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि अब उपभाक्ताओं को आसानी दुनिया के किसी कोने से अपनों से बात करने की आजादी मिल सकेगी. इसमें जिले के मोबाइल धारकों को टावर की समस्याएं आड़े नहीं आयेगी. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को लेकर जिले में 35 नये टावर बनाने का फैसला लिया है. एजीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि अब उपभाक्ताओं को आसानी दुनिया के किसी कोने से अपनों से बात करने की आजादी मिल सकेगी. इसमें जिले के मोबाइल धारकों को टावर की समस्याएं आड़े नहीं आयेगी. इसकी औपचारिक प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है. इसमें शहर के शहर के मारवाड़ी बाजार में टावर लगाने का फैसला किया है. इसके अलावा आतापुर, बख्तियारपुर, पूसा, बंबैया हरलाल, लखनपुर, शहर के काशीपुर के माइक्रोवेव, शहपुर पटोरी, नियाम, रामपुर, कुसहा, सरायरंजन के शाहजादापुर, सुपौल, इसमासनगर, वथौल, वाजीदपुर, गुनाई बस्ती, हरदिया, कैना, करही, कैराई, लोहागीर, मेहसारी, मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर, रामपुर, कुसहा, सरायरंजन के शाहजादापुर, सुपौल, मारवाड़ी बाजार, दुधपुरा जेल, खालिसपुर तिसवारा के अलावा कई प्रखंडों में टावर लगाने की योजना है. इसमें जितवारपुर, रोसड़ा, मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर, पूसा, विभूतिपुर व खानपुर प्रखंड भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन