दिनेश हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

Updated at :30 Jun 2015 9:00 AM
विज्ञापन
दिनेश हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

मोहनपुर : बीते फरवरी माह में लाल टमाटर तोड़ने के लिए हुए विवाद में दिनेश पासवान की हत्या का मुख्य आरोपित सरोज राय को गिरफ्तार कर लिया गया़ पुलिस के मुताबिक उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. ओपी क्षेत्र के बरियारपुर गांव में लाल टमाटर तोड़ने के लिए हुए विवाद में दिनेश […]

विज्ञापन
मोहनपुर : बीते फरवरी माह में लाल टमाटर तोड़ने के लिए हुए विवाद में दिनेश पासवान की हत्या का मुख्य आरोपित सरोज राय को गिरफ्तार कर लिया गया़ पुलिस के मुताबिक उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
ओपी क्षेत्र के बरियारपुर गांव में लाल टमाटर तोड़ने के लिए हुए विवाद में दिनेश पासवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी़ मौके से गोली चलाये जाने का भी प्रमाण मिला था़ गौरतलब है कि मृतका की पत्नी तेतरी देवी ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी़
इसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था़ इसमें से चार अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर लिये गये थ़े इनमें से सरोज राय फरार चल रहा था़ परंतु पुलिस की निगाह से बच नहीं सका. मुख्य आरोपित सरोज राय को उसके बरियारपुर स्थित अपने घर पर से ही मोहनपुर ओपी एसआइ उदय सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन