एसमएलसी प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

Updated at :29 Jun 2015 9:05 PM
विज्ञापन
एसमएलसी प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

समस्तीपुर. विधान परिषद प्रत्याशी सह वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने सोमवार को मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड के कई पंचायतों में जाकर जनसंपर्क किया. इस दौरान मोहिउद्दीनगर के अनदौर हाइस्कूल एवं मोहनपुर के प्राथमिक स्कूल पर काफी संख्या में वार्ड सदस्यों ने इनका स्वागत किया. साथ ही भारी मतों से विजयी बनाने का […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. विधान परिषद प्रत्याशी सह वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने सोमवार को मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड के कई पंचायतों में जाकर जनसंपर्क किया. इस दौरान मोहिउद्दीनगर के अनदौर हाइस्कूल एवं मोहनपुर के प्राथमिक स्कूल पर काफी संख्या में वार्ड सदस्यों ने इनका स्वागत किया. साथ ही भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया. वहीं एमएलसी प्रत्याशी ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे वार्ड सदस्यों के अधिकार व मान सम्मान को लेकर विधान परिषद में हमेशा आवाज उठाते रहेंगे. जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी के साथ-साथ असरफ अली, मो. कैसर, अशोक राय, सरोज कुमार सुमन, सुरेंद्र प्रसाद साहू, सुबोध महतो, राज कुमार सिंह, सकलदीप राम, अनीता देवी, चंपा देवी एवं उर्मीला देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन