गैंगरेप पीडि़ता का बयान न्यायालय में कलमबद्ध

Updated at :29 Jun 2015 9:05 PM
विज्ञापन
गैंगरेप पीडि़ता का बयान न्यायालय में कलमबद्ध

रोसड़ा. विगत चार दिन पूर्व शाहपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई गैंग रैप मामले में सोमवार को लड़की का बयान कोर्ट में कलमबद्ध किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने कोर्ट के समक्ष गैंग रैप होने की घटना को सही बताया है. लड़की के इस बयान से पूरे गांव में खलबली […]

विज्ञापन

रोसड़ा. विगत चार दिन पूर्व शाहपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई गैंग रैप मामले में सोमवार को लड़की का बयान कोर्ट में कलमबद्ध किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने कोर्ट के समक्ष गैंग रैप होने की घटना को सही बताया है. लड़की के इस बयान से पूरे गांव में खलबली मच गयी है. दूसरी ओर जिस समय लड़की को कोर्ट परिसर लाया गया उस समय गांव के दर्जनों लोग परिसर में जुटे थे. सभी महिला एवं पुरु षों ने बयान सुनने का इंतजार कर रहे थे. परंतु कोर्ट ने लड़की के बयान को बिल्कुल गुप्त रख लिया. जिससे लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. बता दें कि विगत 25 जून की रात्रि में गांव के एक ढैंचा खेत में लड़की के साथ गैंग रैप किये जाने से संबंधित मामला दर्ज किया गया. जिसमे दो नामजद एवं दो अज्ञात युवक को आरोपित किया गया था. पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर ली थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन