शिक्षक संघ के चुनाव के लिये तिथि तय

समस्तीपुर. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अनुमंडलीय स्तर के संगठन चुनाव के लिये तिथि की घोषणा कर दी गयी है. इस बाबत जिला सहायक चुनाव आयुक्त राम सेवक ठाकुर ने बताया कि पटोरी अनुमंडल के लिये 8 जुलाई को मतदान होगा. उच्च विद्यालय सुल्तानपुर पूर्व में मतदान केंद्र बनाया गया है. इसी तरह […]
समस्तीपुर. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अनुमंडलीय स्तर के संगठन चुनाव के लिये तिथि की घोषणा कर दी गयी है. इस बाबत जिला सहायक चुनाव आयुक्त राम सेवक ठाकुर ने बताया कि पटोरी अनुमंडल के लिये 8 जुलाई को मतदान होगा. उच्च विद्यालय सुल्तानपुर पूर्व में मतदान केंद्र बनाया गया है. इसी तरह समस्तीपुर अनुमंडल के लिये उच्च विद्यालय सरायरंजन में 13 जुलाई को मतदान होगा. वही दलसिंहसराय के लिये बालिका उच्च विद्यालय दलसिंहसराय में 10 जुलाई को शिक्षक मतदान करेंगे. वहीं रोसड़ा अनुमंडल के लिये परियोजना उच्च विद्यालय मंगलगढ़ हसनपुर रोड में 6 जुलाई को मत डाले जायेंगे. चुनाव के लिये नामांकन 9.30 बजे सुबह से आरंभ होगा. इसी तरह मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा चार बजे के बाद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










