सफल प्रतियोगियों को संस्थान ने किया सम्मानित

Updated at :26 Jun 2015 5:05 PM
विज्ञापन
सफल प्रतियोगियों को संस्थान ने किया सम्मानित

समारोह आयोजित कर किया गया पुरस्कृतक्लब के सदस्यों ने बच्चों का बढ़ाया हौसलारोसड़ा. स्थानीय पांचूपुर स्थित बीएसएस क्लब द्वारा संचालित नि:शुल्क कंपीटिशन कोचिंग से विभिन्न प्रतियोगिता परिक्षाओं में कुल 27 परीक्षार्थी चयनित हुए हंै़ क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए बताया कि रेलवे भरती प्रकोष्ठ पटना में […]

विज्ञापन

समारोह आयोजित कर किया गया पुरस्कृतक्लब के सदस्यों ने बच्चों का बढ़ाया हौसलारोसड़ा. स्थानीय पांचूपुर स्थित बीएसएस क्लब द्वारा संचालित नि:शुल्क कंपीटिशन कोचिंग से विभिन्न प्रतियोगिता परिक्षाओं में कुल 27 परीक्षार्थी चयनित हुए हंै़ क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए बताया कि रेलवे भरती प्रकोष्ठ पटना में अमर चंद्र कुमार, राम विनय महतो, राम विजय दास, राम प्रवेश कुमार, कुंदन कुमार, ब्रह्मदेव कुमार ठाकुर एवं सोनू कुमार सिंह, रेलवे भरती प्रकोष्ठ अहमदाबाद में बबलू ठाकुर, मुंबई में शिवम् कुमार एवं नीतीश कुमार का चयन अंतिम रूप से हो गया है़ वहीं रेलवे भरती बोर्ड मुंबई में टिकट कलेक्टर के पद पर अशोक कुमार का चयन हुआ है़ दूसरी ओर बिहार कर्मचारी चयन पर्षद (सिपाही) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस परीक्षा में अर्जुन कुमार, उमा कुमार मुखिया, सोनू सिंह व शिल्पी कुमारी का चयन अंतिम रूप से हो गया है़ बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में राम प्रवेश कुमार, आइटीआइ परीक्षा में मनीष कुमार, अशोक कुमार, नीतीश कुमार, संजय कुमार, श्रवा कुमार, नितेश कुमार, नीरज कुमार, राधे श्याम कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार व संतोष कुमार का चयन हुआ है़ इन सफल छात्रों ने सफलता का श्रेय क्लब के कुशल प्रबंधन को दिया है़ संरक्षक श्याम ठाकुर, सदस्य लक्ष्मी सिंह, रंजीत सिंह, विकेश कुमार कुशवाहा, अमीत कुमार झा, सुरेंद्र कुमार, मोक्तदिर आलम, डॉ बीके तिवारी, डॉ अश्विनी पाठक एवं राज्यसभा सचिवालय नयी दिल्ली के इंटरप्रेनर मो. इनाम ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन