जमीन पर कब्जा के लिए चली गोली, दो घायल

Updated at :26 Jun 2015 7:53 AM
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा के लिए चली गोली, दो घायल

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : वैशाली जिले के हसनपुर गांव से आये लोगों ने सीमा पर स्थित मिर्जापुर धमौन गांव के हरिजन बस्ती में गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया. ये लोग भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए आये थे. इस दौरान फायरिंग भी की गयी. गोली लगने से एक महिला व एक युवक जख्मी हुए हैं. […]

विज्ञापन
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : वैशाली जिले के हसनपुर गांव से आये लोगों ने सीमा पर स्थित मिर्जापुर धमौन गांव के हरिजन बस्ती में गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया. ये लोग भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए आये थे.
इस दौरान फायरिंग भी की गयी. गोली लगने से एक महिला व एक युवक जख्मी हुए हैं. युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. उसके हाथ में गोली लगी है. इस संबंध में घायल युवक लक्ष्मण पासवान के बयान पर पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें 25 लोगों को नामजद किया गया है. घटना के बाद अधिकांश लोग अपना घर छोड़ कर चले गये हैं. दर्ज प्राथमिकी में घायल युवक ने बताया है
कि मिर्जापुर धमौन गांव में पोखरे के नजदीक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अनुसूचित जाति के एक दर्जन परिवार वर्षो से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. उस भूमि पर एक जाति विशेष के लोग अपना दावा कर रहे हैं.
भूमि पर कब्जा करने के लिए बुधवार की देर रात लगभग 100 की संख्या में लोगों ने हथियारों के साथ हमला बोल दिया. लक्ष्मण ने बताया कि इन लोगों ने लगभग एक घंटे तक लाठी-डंडे से मारपीट की. इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सरिता देवी, सितबिया देवी आदि शामिल हैं. इस विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व ही उपद्रवियों ने स्कूल परिसर में बना शौचालय तोड़ दिया था. दर्ज प्राथमिकी में 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटनास्थल पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है.
पहले भी हुआ है विवाद
स्थानीय विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने कहा कि पूर्व में भी इस भूमि को लेकर विवाद हुआ है. उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की. घटना के बाद से लोग घर छोड़ कर चले गये हैं, उन्हें वापस इसी भूमि पर बसाने की व्यवस्था करें. अन्यथा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की राह पर चलने के लिए विवश होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन