आइआइटी-एनआइटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Jun 2015 7:50 AM
विज्ञापन

समस्तीपुर : आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी एवं अन्य जीएफटीआइ (गवर्मेट फंडेड टेक्निकल इंस्टीटय़ूट्स) में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन बोर्ड (जोसा) ने रजिस्ट्रेशन एवं दाखिला तिथियां औपचारिक रूप से जारी कर दी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस भरने की सुविधा 25 जून से 29 जून तक रहेगी़ साथ ही जोसा की वेबसाइट जेओएसएए डॉट […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी एवं अन्य जीएफटीआइ (गवर्मेट फंडेड टेक्निकल इंस्टीटय़ूट्स) में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन बोर्ड (जोसा) ने रजिस्ट्रेशन एवं दाखिला तिथियां औपचारिक रूप से जारी कर दी है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस भरने की सुविधा 25 जून से 29 जून तक रहेगी़ साथ ही जोसा की वेबसाइट जेओएसएए डॉट एनआइसी डट इन भी लांच कर दी गयी है़ यहां बता दें कि इस वर्ष 13 लाख उम्मीदवार जेइइ मेन परीक्षा में शामिल हुए थे एवं करीब 1 लाख 24 हजार जेइइ एडवांस के लिए सफल घोषित किये गय़े जेइइ एडवांस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची भी हाल में जारी हुई है़ पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सीट आवंटन प्रक्रिया अनलाइन है़ सीट आवंटन के कुल चार राउंड आयोजित होंग़े
उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का बस एक मौका ही मिलेगा़ आइआइटी के लिएप्रथम तीन राउंड होंग़े प्रथम राउंड की काउंसेलिंग के बाद उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट एवं स्लाइड का विकल्प मिलेगा़
एक बार ये विकल्प दिये जाने के बाद ‘फ्रीज’ करने पर ये बदले नहीं जा सकेंग़े अगले राउंड में उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंग़े ‘फ्लोट’ अथवा ‘स्लाइड’ का विकल्प देने पर अगले राउंड की काउंसेलिंग के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










