टैक्स वसूली के लिए वार्डों में लगेगा जागरुकता शिविर

Updated at :24 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
टैक्स वसूली के लिए वार्डों में लगेगा जागरुकता शिविर

/रफोटो संख्या : 5 * होल्डिंग टैक्स वसूली में 30 जून तक दी जायेगी पांच फीसदी रियायत समस्तीपुर. नगर परिषद के प्रशासनिक भवन स्थित सभा भवन परिसर में होल्डिंग टैक्स वसूली की समीक्षा कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद ने की. इस क्रम में विभिन्न वार्डों में होल्डिंग टैक्स वसूली के क्रम में हो रही समस्याओं […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 5 * होल्डिंग टैक्स वसूली में 30 जून तक दी जायेगी पांच फीसदी रियायत समस्तीपुर. नगर परिषद के प्रशासनिक भवन स्थित सभा भवन परिसर में होल्डिंग टैक्स वसूली की समीक्षा कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद ने की. इस क्रम में विभिन्न वार्डों में होल्डिंग टैक्स वसूली के क्रम में हो रही समस्याओं व आम लोगों से जुड़ी दिक्कतों पर विशेष चर्चा भी की गयी. इओ ने सभी 27 वार्डों के टैक्स वसूली कर्ताओं को नगर विकास और आवास विभाग से जुड़े दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुये विशेष प्रशिक्षण भी दिया. उन्होंने कहा कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा किया जाता है तो विभागीय प्रावधान के तहत पांच फीसदी छूट दी जायेगी. साथ ही संपत्ति कर से जुड़े विवरणी भी स्वकर निर्धारण प्रपत्र में भरकर देने की अपील की. उन्होंने सभी टैक्स वसूली कर्ताओं को बाहरी मापी कर कर निर्धारण करने का निर्देश दिया. इस क्रम में नप के उपाध्यक्ष सुजय कुमार ने कहा कि 25, 26 व 27 जून को सभी वार्डों में कर वसूल करने वाले कर्मी वार्ड पार्षदों से समन्वय स्थापित कर शिविर लगायेंगे. दो दिन टॉउन हॉल में भी सभी वार्डों का शिविर लगाया जायेगा. जिसमें कर दाताओं को विशेष जानकारी के साथ साथ स्वकर निर्धारण प्रपत्र भरकर देने से संबंधित बाते भी बतायी जायेगी. मौके पर वार्ड पार्षद सुनील कुमार, राकेश राज, टैक्स दारोगा भूपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन