रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने की प्राथमिकी

Updated at :24 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने की प्राथमिकी

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के थतिया गांव निवासी गीता देवी ने अपने पुत्र अमित कुमार सिंह से 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देने से संबंधित आवेदन थाने को दिया है. जिसमें ढ़रहा गांव के तीन लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया […]

विज्ञापन

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के थतिया गांव निवासी गीता देवी ने अपने पुत्र अमित कुमार सिंह से 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देने से संबंधित आवेदन थाने को दिया है. जिसमें ढ़रहा गांव के तीन लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है़ प्राथमिकी मेें कहा है कि उनका पुत्र अपने वाहन से अपने भाई एवं बहनोई के साथ घर से भिरहा की ओर जा रहे थे़ इसी क्रम में आरोपितों द्वारा वाहन रूकवाकर खाने पीने के लिए 10 हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है. पुत्र द्वारा इनकार करने पर वाहन से खींच कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है़ साथ ही पुत्र के जेब मे रखे पांच हजार रुपये ले लेने का भी आरोप लगाया है. आवेदक ने विगत सात मार्च 15 को संध्या 5़.30 बजे की घटना बताते हुए पहले निजी क्लीनिक में कराने के बाद नौ मार्च को अनुमंडलीय अस्पताल में कराने की बात कही गयी है़ जहां पुत्र के आंख में गंभीर चोट रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया़ वहां भी आंख ठीक नहीं होने पर चेन्नई रेफर कर दिया गया़ साथ ही कहा है कि अभी तक इलाज चल रहा है. पुत्र की आंख ठीक होने की उम्मीद समाप्त हो चुकी है़ इस बीच सामाजिक स्तर पर विरोधी पक्ष द्वारा इलाज के खर्च के लिए जिम्मेदारी ली गयी़ परंतु अब इनकार कर जाने के कारण विलंब से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गयी है़ थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन