एटीएम से निकला जाली नोट

Updated at :24 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
एटीएम से निकला जाली नोट

ताजपुर. ताजपुर मे एटीएम से जाली नोट निकलने से लोग रुपये निकालने से कतराने लगे हैं. मंगलवार की संध्या स्थानीय सेंट्रल बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये के एक जाली नोट निकले. शिकायत करते हुए स्थानीय हॉस्पीटल चौक स्थित दवा दुकानदार एवं सिरसिया निवासी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि वे एटीएम से बीस […]

विज्ञापन

ताजपुर. ताजपुर मे एटीएम से जाली नोट निकलने से लोग रुपये निकालने से कतराने लगे हैं. मंगलवार की संध्या स्थानीय सेंट्रल बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये के एक जाली नोट निकले. शिकायत करते हुए स्थानीय हॉस्पीटल चौक स्थित दवा दुकानदार एवं सिरसिया निवासी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि वे एटीएम से बीस हजार रुपये निकाले तो उसमे से एक हजार का एक नोट जाली पाया गया. उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय बैंक शाखा प्रबंधक से की तो उन्हें मेन ब्रांच समस्तीपुर से संपर्क करने को कहा गया. जब मेन ब्रांच जाकर मैनेजर को लिखित आवेदन दिया तो मैनेजर ने जांच परख कर सीस सिक्यूरिटी के माध्यम से एटीएम मे रुपये डाले जाने की बात कहकर उसे बदलने से नंकार कर दिया. मालूम हो कि ताजपुर मे एटीएम से जाली एवं कटे फटे नोट निकलने की घटना कोई नयी बात नहीं है. यहां अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन