उपभोक्ताओं पर बीएसएनएल का 1.5 करोड़ से अधिक का बकाया

Updated at :24 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
उपभोक्ताओं पर बीएसएनएल का 1.5 करोड़ से अधिक का बकाया

समस्तीपुर. बकाया राशि बीएसएनएल क ी गले की फांस बनते जा रही है. पहले जहां लैंडलाइन ग्राहकों के पास बीएसएनएल की ही राशि बकाया रहती थी. वहीं जीएसएम की पोस्टपैड सेवा के ग्राहक भी बात तो कर लेते हैं. मगर राशि का भुगतान नहीं करते है. जिले में ऐसे 290 उपभोक्ता हंै. जिसने जीएसएम पोस्टपैड […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बकाया राशि बीएसएनएल क ी गले की फांस बनते जा रही है. पहले जहां लैंडलाइन ग्राहकों के पास बीएसएनएल की ही राशि बकाया रहती थी. वहीं जीएसएम की पोस्टपैड सेवा के ग्राहक भी बात तो कर लेते हैं. मगर राशि का भुगतान नहीं करते है. जिले में ऐसे 290 उपभोक्ता हंै. जिसने जीएसएम पोस्टपैड सेवा का उपयोग तो कर लिया है मगर राशि आज तक जमा नहीं की. ये उपभोक्ता 25 लाख से अधिक की राशि गटके हुये है. जिसे वसूलने में विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीएसएनएल की सभी सेवा ऐसे उधारी उपभोक्ता के चक्क र में फंसी है. इसी तरह वाइमैक्स ग्राहकों पर दो लाख 57 हजार की राशि बकाया है. वहीं डब्लूएलएल सेवा में 258 ग्राहकों पर सात लाख की राशि बकाया हैं. सबसे बुरा हाल लैंडलाइन उपभोक्ता का है. इन पर विभाग का 1.5 करोड़ से अधिक की राशि लंबित है. ऐसे ग्राहकों की संख्या 1937 है. हालांकि इनमें न्यायालय को छोड़कर बाकी सरकारी विभागों के पास बकाया राशि नहीं है. इस बाबत एटीडीएम एस के झा ने ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया राशि अविलंब वसूलने का आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन्होंने राशि जमा नहीं की तो इनपर मामला दर्ज कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन