बीमार रेल यात्री की अस्पताल में मौत

/रफोटो संख्या : 6दलसिंहसराय. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बुधवार को अवध असम (5910 डाउन) एक्सप्रेस ट्रेन से बीमार हालात में उतारे गये रेल यात्री की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में हो गयी. इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले बीमार यात्री की पहचान उसके पास से मिले आइडी कार्ड के आधार पर दार्जिलिंग के […]
/रफोटो संख्या : 6दलसिंहसराय. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बुधवार को अवध असम (5910 डाउन) एक्सप्रेस ट्रेन से बीमार हालात में उतारे गये रेल यात्री की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में हो गयी. इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले बीमार यात्री की पहचान उसके पास से मिले आइडी कार्ड के आधार पर दार्जिलिंग के नकसलवाड़ी विजयनगर निवासी हरिलाल उरांव के पुत्र जलसू उरांव (33) के रुप में की गयी. इस बाबत आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सतीश कच्छप ने बताया कि सुबह बीमार हालत में सहयात्रियों ने उक्त यात्री को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा. तब रेल पुलिस के जवानों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. प्रभारी ने आगे कहा कि मृतक यात्री के परिजनों को फोन से सूचना दे दी गयी है. समस्तीपुर से जीआरपी पुलिस भी पहुंच चुकी है. परिजनों के पहुंचने का इंतजार है. उसके बाद समुचित कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










