मांगों की पूर्ति तक जारी रहेगा आंदोलन

Updated at :15 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
मांगों की पूर्ति तक जारी रहेगा आंदोलन

समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष कर्मियों का धरना सोमवार को सांतवे दिन भी जारी रहा. इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता अजय क ुमार ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार मानेदय व अनुबंध आधारित नीति को समाप्त करे. इसके साथ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष कर्मियों का धरना सोमवार को सांतवे दिन भी जारी रहा. इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता अजय क ुमार ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार मानेदय व अनुबंध आधारित नीति को समाप्त करे. इसके साथ ही हमारी 11 सूत्री मांगों को अविलंब सरकार माने. इस अवसर पर सरकार विरोधी नारे लगाये गये. साथ ही शिक्षा मंत्री के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. सदस्यों ने कहा कि जबतक मांगे नहीं मानी जायेगी आंदोलन जारी रहेगा. इधर गोप गुट ने आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है. मौके पर चंदन श्रीवास्तव, शशि मोनू, रणवीर कुमार, अंगेश कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार महतो, शीला कुमारी, सरोजनी कुमारी, सरिता कुमारी, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन