मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर. शहर के बहादुरपुर में दो गुटों के बीच रविवार की रात जमकर मारपीट हुई. इस घटना को लेकर नगर थाने में दोनों गुट की ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जितवारपुर निजामत निवासी अमित कुमार ने कहा है कि वह अपने […]
समस्तीपुर. शहर के बहादुरपुर में दो गुटों के बीच रविवार की रात जमकर मारपीट हुई. इस घटना को लेकर नगर थाने में दोनों गुट की ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जितवारपुर निजामत निवासी अमित कुमार ने कहा है कि वह अपने भाई की चप्पल दुकान पर रविवार की रात बैठे थे. इसी क्रम में आधा दर्जन लोग आ धमके और मारपीट शुरू कर दी. इसमें वह घायल हो गये. नामजद किये गये लोगों में जितवारपुर के ही सूरज राय, उज्जवल मिश्रा, दिलीप राय, रमेश राय, सुजीत राय, विकास कुमार, सन्नी राय व दिवाकर राय के नाम शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जितवारपुर चौथ निवासी दिलीप कुमार राय ने कहा है कि वह अपने भाई की शराब दुकान पर सेल्स मैन के रूप में काम करता है. घटना की रात कुछ लोग दुकान पर आ पहुंचे और मुफ्त में बियर देने को कहा. इससे इनकार करने पर लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस घटना में आरोपित किये गये लोगों में कुणाल राय, बंटी साह, दीपक साह, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार व फिरोज के नाम शामिल हैं. वहीं एक गुट से मारपीट की घटना में आरोपित आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










