भिड़हा में ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Updated at :15 Jun 2015 8:20 AM
विज्ञापन
भिड़हा में ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव के उच्च विद्यालय के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. चालक ट्रक लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने जख्मी भिड़हा निवासी विवलेन्दर राय को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव के उच्च विद्यालय के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. चालक ट्रक लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने जख्मी भिड़हा निवासी विवलेन्दर राय को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में ही गिट्टी अनलोड कर चालक ट्रक लेकर मुख्य सड़क की ओर जा रहा था. इसी क्रम में मृतक पैदल विपरीत दिशा से आ रहा था.
इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से उक्त व्यक्ति कुछ दूरी पर फेंका गया. इससे उसके एक पैर टूट गया और पूरे शरीर में काफी चोटें आयी. लोगों ने जख्मी हालत मे उसे अनुमंडलीय अस्पताल मे भरती कराया. थोड़ी देर इलाज के पश्चात घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि मृतक नशे की हालत में था. भाग रहे ट्रक को थोड़ी दूरी पर लोगों ने रोक दिया. मृतक के भतीजा दिनेश राय ने बताया कि चालक को लोगों द्वारा पकड़ा गया था. परंतु घायल को अस्पताल लाने के बाद कुछ लोगों ने चालक को छोड़ दिया.
इससे वह ट्रक लेकर भाग गया. उन्होंने बताया की ट्रक मालिक ढरहा गांव का है. उन्होंने चालक की लापरवाही के कारण धक्का लगने से अपने चाचा की मौत हो जाने की बात कह रहे थे. बतादें कि मृतक खेती बारी कर अपना भरण पोषन करते थे. वे घर में अकेले ही रहते थे. एक मात्र पुत्र यशवंत राय दिल्ली में रह कर मजदुरी करते हैं.
वही पत्नी की भी पूर्व में मौत हो चुकी हैं. इस घटना से गांव के लोगों मे आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने चालक की लापरवाही के कारण ट्रक की धक्का लगने से उक्त व्यकित की मौत हो जाने के आरोप में चालक को आरोपित किया है. वही मृतक को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन