बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Updated at :15 Jun 2015 8:19 AM
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

केवटा में अष्टयाम देखने गयी बच्ची को बनाया हवस का शिकार दलसिंहसराय : केवटा गांव में शनिवार की देर रात आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई़ ग्रामीणों की ओर से मामले को स्थानीय स्तर पर रफा-दफा करने की कोशिश हुई, लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुखिया नीलम देवी ने बच्ची […]

विज्ञापन
केवटा में अष्टयाम देखने गयी बच्ची को बनाया हवस का शिकार
दलसिंहसराय : केवटा गांव में शनिवार की देर रात आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई़ ग्रामीणों की ओर से मामले को स्थानीय स्तर पर रफा-दफा करने की कोशिश हुई, लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुखिया नीलम देवी ने बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया,
जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में आरोपित बाजा बजानेवाले को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी पंकज कुमार ने पीड़ित बच्ची के परिजनों मिले और उन्होंने घटना की जानकारी ली.
डीएसपी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का बयान महिला थाना की पुलिस लेगी़ सदर में ही उसकी मेडिकल जांच होगी. घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गांव के किसान भवन के पास अष्टयाम यज्ञ चल रहा था़ शनिवार की रात करीब दस बजे वह बच्ची व दो वर्षीय पुत्र के साथ दरवाजे पर सो गयी. रात लगभग एक बजे उसकी नींद खुली, तो बच्ची को बिस्तर पर नहीं देखकर उसे ढूंढने लगी़ वह अष्टयाम मेले में उसे ढूंढने गयी, लेकिन बच्ची नहीं मिली.
उसने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के चबूतरे पर उसने अपनी बच्ची को बेहोशी की हालत में पाया. उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. फ्राक व पैंट बगल में फेंका हुआ था. इसके बाद वो बच्ची को घर उठा कर ले आयी. आसपास के लोगों की मदद से पंचायत की मुखिया को सूचना दी गयी.
इस बीच होश में आने पर बच्ची ने बताया कि वह अष्टयाम में गयी थी. वहां बाजा वाले ने उसे उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, अनुमंडल अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने की वजह से बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन